चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का रखरखाव नॉएडा प्राधिकरण की ज़िम्मेदारी - नॉएडा पुलिस 

चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का रखरखाव नॉएडा प्राधिकरण की ज़िम्मेदारी - नॉएडा पुलिस 

डॉक्टर रंजन तोमर की आरटीआई में फंसा प्राधिकरण , चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क की स्तिथि ख़राब 

नॉएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के मुख्य कार्यालय में बने बच्चों के ट्रैफिक पार्क का रखरखाव नहीं किया जा रहा है , जिसमें लाखों रुपए के झूले , चलने वाली  ट्रैन आदि जंग खाने लगे हैं , ऐसे में नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने विधायक श्री पंकज सिंह जी से  यह मांग उठाई थी की उनमें लगे झूलों को गाँवों के सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाए या ट्रैफिक पार्क को संचालित किया जाए ,जिसमें बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए।

अस्थाई रूप से आवंटित  है पुलिस कमिश्नरेट का कार्यालय, ज़िम्मेदारी नॉएडा प्राधिकरण की - नॉएडा पुलिस 

ऐसे में डॉक्टर तोमर ने दो आरटीआई में प्राधिकरण और पुलिस कमिश्नरेट दोनों से सवाल लिए ,पुलिस आयुक्त कार्यालय ने कहा है की सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय नॉएडा प्राधिकरण द्वारा अस्थाई रूप से आवंटित किया गया है , जिसमें संचालित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क नॉएडा प्राधिकरण द्वारा ही किया जा रहा है , अतः उस सम्बन्ध में सूचना नॉएडा प्राधिकरण ही दे सकता है।  

नॉएडा प्राधिकरण के पास चिल्ड्रन पार्क की सूचना संकलित ही नहीं  
डॉक्टर तोमर ने जब यह ही सवाल प्राधिकरण से पूछा तो उनका आरटीआई में जवाब आया की ट्रैफिक पार्क के बारे में न बजट सम्बंधित न ही उसके रखरखाव की ज़िम्मेदारी सम्बंधित न ही उसे दोबारा चालु करने के सम्बन्ध में कोई जानकारी संकलित नहीं है ,यह बेहद अजीब बात है और साफ़ पता चलता है की प्राधिकरण यहाँ अपनी ज़िम्मेदारियों से भाग रहा है  , ऐसे में प्राधिकरण को चाहिए के अपनी ज़िम्मेदारियों को समझे और चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का रखरखाव करे या फिर वहां लगे झूलों को ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित करे।