बसपा को बड़ा झटका जावेद आब्दी के नेतृत्व में उस्मान अंसारी ने थामा सपा का हाथ
उत्तर प्रदेशआने वाले 2022 विधान सभा चुनाव के मध्य नजर बसपा को लगा एक और झटका,समाजवादी के पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी के मीडिया प्रभारी गुलशन अब्बास नकवी से मिली जानकारी के अनुसार ज़िला बिजनौर में बसपा का मज़बूत स्तभ माने जाने वाले " उस्मान अंसारी ने थामा अखिलेश सिंह यादव का हाथ, सपा की नीतियों में पूरी आस्था दिखाते हुए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मन्त्री जावेद आब्दी के नेतृत्व में कल दिल्ली में उस्मान अंसारी ने अखिलेश सिंह यादव से मुलाकात करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मालूम हो कि उस्मान अंसारी का बिजनौर में काफी दब दबा है। और वो मायावती की पार्टी बसपा से जुड़े हुए थे। जिने अब समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी ने तोड़कर समाजवादी पार्टी के रंग में रंग लिया है और वह अब समाजवादी पार्टी की नीतियां आमजन को बताएंगे और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने में मदद करें।


