नोएडा स्टेडियम में 8 दिसंबर से होगी सामूहिक दिव्य श्री राम कथा, 7 दिसंबर को निकलेगी कलश यात्रा
नोएडा। नोएडा स्टेडियम स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित होने वाली सामूहिक दिव्य श्री राम कथा महोत्सव के लिए संस्था ने एक प्रेस वार्ता की जिसमें श्री राम कथा महोत्सव के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया कि यह राम कथा सनातन धर्म एवं संस्कृति जागरण तथा जनकल्याण हेतु कराई जा रही है जिसमें क्षेत्र वासियों को ज्यादा से ज्यादा धर्म की ओर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 7 दिसंबर 2024 को कलश यात्रा से शुरू होगी और और 8 दिसंबर से श्री राम कथा जोकि 15 दिसंबर 2024 तक चलेगी। कथा व्यास आचार्य महेंद्र उपाध्याय के श्री मुख से राम कथा का गुणगान किया जाएगा
7 दिसंबर 2024 को प्राप्त 11:00 बजे से नोएडा स्टेडियम रामलीला ग्राउंड में कलश यात्रा निकल जाएगी और शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा 8 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर राहुल शर्मा, प्रवीण पांडे, गोपाल गुप्ता, गौरव मेहरा, पवन कुमार, दीपक सिंह मेहरा, चंचल सिंह, कार्तिकेय शर्मा के साथ-साथ आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।


