आईएमएस में हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

आईएमएस में हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता


नोएडा।PNI News। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज आईएमएस नोएडा में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। बुधवार को बीसीए के छात्रों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दो पर जागरूकता के लिए पोस्टर का निर्माण किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पोस्टर बनाकर मानसिक स्वास्थ्य, धूम्रपान निषेध एवं शिक्षा के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस की डीन प्रो. (डॉ.) मंजू गुप्ता ने कहा कि छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी है।

आज की प्रतियोगिता में छात्रों ने अलग-अलग सामाजिक मुद्दों पर अपनी सोच एवं अभिव्यक्ति को व्यक्त किया। हम आशा करते हैं आईएमएस के छात्र भविष्य में सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। वहीं बीसीए विभाग के संयोजक डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि आज की प्रतियोगिता के लिए छात्रों को सामाजिक मुद्दे का विषय चयनित किया गया। जिसमें संस्थान के 30 छात्र प्रतिभागी बने। छात्रों से अपेक्षा की गई कि वे किसी भी सामाजिक मुद्दे पर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में आज के प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा चयनकर्ताओं ने प्रतिभागी की सोंच एवं उसकी कलाकारी के आधार पर की।