नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश सिंह दादा
गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पुर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सहित पार्टी में विभिन्न पदो पर अपनी सेवाओं को प्रदान कर चुके जगदीश सिंह"दादा" उम्र लगभग 67 वर्ष निवासी ग्राम सभा बोगना,का आज पुर्वाह्न 5:30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया।वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

जिनकी अंत्येष्टि आज शनिवार को गाजीपुर श्मशानघाट पर होगी |इनके निधन की खबर से भाजपा मे शोक व्याप्त है।निधन की खबर से आहत भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए संगठन मे उनके द्वारा किए गये कार्यों को स्मृति पुर्ण बताया उन्होंने कहा कि जीवन मे व्यक्ति नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व तथा समाज मे मिली जिम्मेदारी का सफल संचालन तथा किए गये कार्यों से उसकी पहचान बनती है।उन्होंने कहा कि जगदीश सिंह दादा ऐसे ही अतुलनीय प्रतिभा के धनी थे।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि लगातार अस्वस्थता के बावजूद जगदीश दादा भाजपा संगठन के प्रति चिंतन शील रहते थे।
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मा मनोज सिन्हा जी ने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जगदीश सिंह के निधन पर व्यक्त की संवेदना निधन समाचार को बताया अत्यंत दुःखद है।उनके आत्मा की शान्ति एवं परिवार एवं शुभचिंतकों के संबल के लिए ईश्वर से कि प्रार्थना


