एमिटी विश्वविद्यालय में लगभग 17 हजार छात्रों को प्रदान की गई डिग्रीयां
एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय दीक्षांत समारोह के अंर्तगत आज द्वितीय दिन 17000 छात्रों को डिग्रीयां दी गई। एमिटी विश्वविद्यालय ऑनलाइन के चेयरमैन श्री अजीत चौहान द्वारा लगभग 14000 एमिटी विश्वविद्यालय ऑनलाइन के छात्रों को डिग्रीयां प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त लगभग 3000 से अधिक अन्य संस्थानों के छात्रों को भी डिग्रीयां प्रदान की गई। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी विश्वविद्यालय ऑनलाइन के समूह निदेशक प्रो अभिनाश कुमार उपस्थित थे।

एमिटी विश्वविद्यालय ऑनलाइन के चेयरमैन श्री अजीत चौहान ने कहा कि यह उन स्नातकों की ज़िंदगी का एक शानदार दिन है, जो पूरे भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से हमारे साथ जुड़ रहे हैं, उनमें से हर कोई सफलता, अकांक्षा और लचीलापन की ताकत को दिखाता है। यह साबित करते हुए कि आज सीखना अब भौगोलिक या हालातों तक सीमीत नहीं है, आपने करियर, ज़िम्मेदारियों, परिवारों, और अनिश्चितता को संतुलित किया है और आपने साथ ही कई प्राथमिकताओ़ का प्रबंधन करते हुए पढ़ाई जारी रखी है, फिर भी अपने कैरियर विकास में निवेश किया है, जो तारीफ़ के काबिल है। आप ऐसे समय में प्रवेश कर रहे हैं जब डिग्री दरवाज़े खोलती हैं लेकिन जो चीज़ इन दरवाज़ों को खुला रखती है वह है आपका कौशल और निर्णय लेने की क्षमता। आपके आस-पास का माहौल बदलता रहेगा और उद्योग उभरेगें लेकिन मायने यह रखता है कि आप कितनी जल्दी सीखते और आत्मसात करते हैं। आज जब भारत एक बड़े बदलाव के चरण में है, हालांकि, विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल नीतियों या संरचनाओं से नहीं बल्कि उन व्यवसायिकों द्वारा हासिल किया जायेगा जो हर सेक्टर में काबिलियत, ईमानदारी और ज़िम्मेदारी के साथ काम करते हैं।
एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि आज, आप केवल डिग्री प्राप्त नहीं कर रहे हैं, बल्कि जिंदगी के एक पड़ाव को पार करके दूसरे पड़ाव पर खड़े हैं। यह अंत नहीं, बल्कि आपके जीवन के नए अध्याय का प्रारंभ है। सदैव अपने माता-पिता के बलिदानों को याद रखें और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लें। देश को विकसित भारत बनाने में सहायता करने वाले नागरिक बने।
इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 703 छात्रों, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एप्लाइड साइंसेस के 153, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेसिक साइंसेस के 149, एमिटी इंस्टीटयूट फूड टेक्नोलॉजी के 141, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के 188, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी के 77, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के 773, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी के 484 आदि को भी डिग्रीयां प्रदान की गई।


