निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच द्वारा आयोजित द्वितीय उत्तराखंडी होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ यह आयोजन उत्तराखंडी संस्कृति, संगीत और परंपराओं के रंग में सराबोर एक अविस्मरणीय शाम साबित हुआ।
उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखंडियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन मैं उत्तराखंडी लोकगीतों, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। श्री राम पर्वतीय लोक कलामंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया
इस भव्य आयोजन में उपस्थित सभी उत्तराखंडी भाई-बहनों ने अपने राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात किया। यह कार्यक्रम आप सभी की सहभागिता और सहयोग से ही सफल हो पाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं द्वारा अटल प्रयास किया गया और उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।
आयोजकों में दीपक पंत, विकास भट्ट, रजनीश भंडारी, पारस जोशी, मनोज उप्रेती, सोमिल बेलवाल, हरिश दुर्गापाल, राकेश मनराल, हरीश कन्याल, पंकज उपरेती, गोपाल बिष्ट, आरुल उपाध्याय, प्रदीप सिरोला, गणेश शाही, विवेक डबराल, अनुराग बिष्ट , कवीन सिंह चौहान, जयपाल सिंह, आशिष साह, जे एस कंडारी आदि शामिल रहे।


