जिला विधिक सेवा शिविर में निवेदा फाउंडेशन की टीम हुई सम्मानित

जिला विधिक सेवा शिविर में निवेदा फाउंडेशन की टीम हुई सम्मानित

नोएडा।  निवेदा फाउंडेशन की टीम को जिला विधिक सेवा शिविर, गौतम बुद्ध नगर द्वारा आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सम्मानित किए जाने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी एवं माय भारत के उप निदेशक शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला जज अतुल श्रीस्तव तथा एसीजेएम एवं तृतीय नोडल अधिकारी (मेगा शिविर) विरेक अग्रवाल द्वारा निवेदा फाउंडेशन को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा, विधिक जागरूकता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में फाउंडेशन के निरंतर प्रयासों और समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर निवेदा फाउंडेशन की चेयरपर्सन सिंधु रवि ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की निष्ठा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिणाम है। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता और सहायता पहुंचाना है। हम आगे भी न्याय, सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।