नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने ख़राब रोड व नाली का किया मौक़ा मुआयना
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने ख़राब रोड व नाली का किया मौक़ा मुआयना इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि प्रधानी के चुनाव ख़त्म होने से प्राधिकरण गाँवों की तरफ़ ध्यान नहीं दे रहा है गाँव बरौला व सैक्टर 49 के मध्य रोड़ व नाली की हालत बेहद ख़राब है प्राधिकरण ने इस रोड व नाली को 13,14 साल पहले बनाया था उसके बाद उस रोड में बड़ी सीवर लाइन डलवाई गई थी तब से तो रोड में जगह जगह बहुत गढ्ढे हो गए व नालियाँ की दीवारें फट चुकी है जिससे उसका पानी मकानों की दीवारों के अंदर जा रहा जिससे मकानों को नुक़सान होने का खतरा लगा है उसकी शिकायत हमने वरिष्ठ प्रबंधक से कपिल कुमार से की उन्होंने समस्या का संज्ञान लेते हुए अपने अधिकारी मैनेजर राजीव कुमार व जेई आशीष शर्मा को मौक़े पर भेजा उन्होंने भी माना कि रोड नाली की हालत बहुत दयनीय है हमारी माँग है कि जल्द रोड़ व आरसीसी की नाली बनवाई जाये । जिससे लोगों को असुविधा ना हो।


