भगवान राम माँ जानकी का विवाहोत्सव प्रसंग में नोएडा आज जनकपुर हो गया

भगवान राम माँ जानकी का विवाहोत्सव प्रसंग में नोएडा आज जनकपुर हो गया

नोएडा। श्रीजी रसोई की सहायतार्थ नोएडा स्टेडियम हो रही दिव्य श्री राम कथा में आज परम पूजनीय विजय कौशल महाराज ने भगवान राम माँ जानकी के विवाह की कथा सुनाई ,ऐसा लगा आज पंडाल में उपस्थित सभी लोग जनकपुरवासी हैं और नोएडा आज जनकपुर हो गया है।

महाराजा जी ने बताया कि इस जीवन में अगर कुछ सुनने के लिए है तो भगवान की कथा है और देखने के लिए है तो भगवान का स्वरूप है महाराज जी ने बताया कि आज के समय में हमको अपने जीवन रूपी बगीचे को कैसे सवारना चाहिए ये हमको भगवान राम के जीवन से सीखना चाहिए.

महाराज जी ने जब जानकी जी दवारा गौरी माँ की स्तुति के प्रसंग का वर्णन किया तब सभी भक्ति भाव विभोर हो गए.

 भगवान राम के द्वारा धनुष तोड़े जाने के प्रसंग के संबंध में उन्हें कहा कि जीवन में कभी भी अहंकार चढ़ाया नहीं जाता, अहंकार तोड़ा जाता है इसलोये कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए

महराज जी ने जब कथा मैं भगवान राम के द्वारा धनुष तोड़ने के प्रसंग के बारे में बताया तो ऐसा लगा जगत के सभी देवी देवता साक्षात उपस्थित हो गए हो.

दिव्य श्री राम कथा में आज कथा में 3000 से 3500 भक्त कथा में उपस्थित रहे . कथा के प्रारंभ में मंगलमय परिवार नोएडा के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने नोएडा एंटरप्रेन्योरशिप एसोसिएशन के विपिन मल्हन, वीके सेठ, अमरनाथ गुप्ता, सुशील सिंघल, राकेश शर्मा, अमित गुप्ता, आलोक अग्रवाल, दशरथ नाथ बंसल, नीरू शर्मा, राजेंद्र गोयल, अनिल गर्ग और देश के कोने कोने से आये अनेक गनमान्यो का स्वागत किया. उन्हें वृन्दावन में चल रही श्रीजी रसोई से जुड़ने के लिए आह्वान किया। दिव्य श्री कथा में वाईएसएस नोएडा टीम प्रसाद वितरण का दायित्व निभा रही है

आज की कथा में नेवैद्य शर्मा, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन उपाध्यक्ष नारायण गुप्ता, मुकुल वाजपेयी, विनोद शर्मा, संदीप तायल, सुमन गुप्ता, शांता मित्तल, अनीता गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सुचि गुप्ता, शालू गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, सुजाता शर्मा, सपना बंसल, मीरा बजाज  आदि मौजूद रहे ।