नोएडा पंजाबी एकता समिति करेगी विशाल भंडारे का आयोजन
पंजाबी समाज के हित में कार्य करने के लिए समर्पित संस्था नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा पूर्व में लिए निर्णय को ध्यान में रखते हुए आगामी 08 फरवरी शनिवार को सी-68 सेक्टर 65 नोएडा में दोपहर 12.30 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन करने जा रही है।
नोएडा पंजाबी एकता समिति प्रदेश महासचिव नरेन्द्र चोपड़ा ने बताया कि इस प्रकार के भंडारे के आयोजन हर माह समिति द्वारा भविष्य में भी किये जायेंगे।


