हिंडन विहार आरडब्ल्यूए चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, 27 सितंबर को होगा मतदान

हिंडन विहार आरडब्ल्यूए चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, 27 सितंबर को होगा मतदान

नोएडा ! हिंडन विहार रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के आगामी चुनाव के लिए 20 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज राठौड़ और सचिन त्यागी, महासचिव पद के लिए भीम सिंह और अनिल चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र चौधरी और चेतन शर्मा ने नामांकन किया है। वहीं, सह-कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार झा तथा सचिव पद के लिए प्रवीण कुमार ने नामांकन दाखिल किया।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 27 सितंबर 2026 को हिंडन विहार आरडब्ल्यूए का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को लेकर निवासियों में उत्साह है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों ने सभी प्रत्याशियों और निवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।