दूसरे चरण में 180 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया
नौएडा: नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन द्वारा गौतमबुद्ध नगर के जिन 1000 टीबी ग्रस्त मरीजों को गोद लिया गया है उनमें से तीसरेे चरण में 180 मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय, सैक्टर-39, नौएडा में पौष्टिक आहार वितरित किया गया ।
इस अवसर पर जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डा0 शिरीष जैन ने नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है एनईए का सहयोग हमेशा हमें मिलता रहा है ।

इस अवसर पर जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डा0 शिरीष जैन ने सभी मरीजों को बताया कि दवाईयां अवश्य लेनी है दवाई के साथ-साथ पोष्टिक आहार लेना भी बहुत जरूरी है । डा0 श्री शिरीष जैन.ने कहा कि हम टीबी रोग को प्रदेश, देश से मुक्त करने हेतु प्रतिवृद्धि है । टी0बी0 की दवाईयाॅ तथा जाॅच, तथा ईलाज सरकार की तरफ से मुफ्त में किया जाता है । उन्होंने नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के द्वारा 1000 क्षय रोग से पीडित मरीजों को गोद लेने पर प्रंशसा करते हुए कहा कि ये मानवता पूर्ण कार्य है जिसके लिए हम एन.ई.ए. का आभार व्यक्त करते हैं ।
एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि डा0 शिरीष जैन के समर्पित भाव से ईलाज के दौरान मरीजों का ध्यान रखना एंव समय -समय पर उपचार का आंकलन कर उनका उत्साबर्धन करने का कार्य करते हैं यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। इसी कडी में हमारे द्वारा दूसरे चरण में 180 टी0बी0 रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया । भविष्य में भी हमारे द्वारा इसी प्रकार कार्यक्रम किये जायेगें जिसमें सभी टी0बी0 ग्रस्त मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया जाएगा ।
इस अवसर पर एनईए के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन, महासचिव श्री वी0के0सेठ, सह. कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, सचिव श्री राहुल नैययर, श्री राजन खुराना साथ-साथ श्री अजय अग्रवाल, श्री इन्दरपाल खांडपुर उपस्थित थे ।


