विश्व रक्त दाता दिवस पर बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर
ग्रेटर नोएडा स्थित बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. एस.पी.एस.बक्शी एवं प्राचार्य प्रो.(डॉ.) सी पी शर्मा के निर्देश पर विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ग्रे.नोएडा में एक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन गौतम बुद्ध नगर चेरीटेबल ब्लड सेंटर के साथ आयोजित किया।

रक्तदान शिविर से पूर्व शपथ समारोह में प्राचार्य प्रो डॉ सी पी शर्मा, डॉ विशाल सिंह, डॉ पुनीत गर्ग, डॉ अजय भाटी की उपस्थित मे कॉलेज के सभी शिक्षक, चिकित्सक एवं समस्त कर्मचारियों को कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ निमेश कुमार ने देशहित मे रक्त दान करने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ सी पी शर्मा ने अहमदाबाद मे हाल ही हुए विमान हादसे को याद करते हुए मृत लोगों को श्रद्धांजली देते हुए घायल लोगों को अचानक रक्त की आवश्यकता को देखते हुए रक्तदान की महत्ता को बताया और भविष्य मे देश हित मे समय समय पर रक्तदान करने पर जोर दिया।
स्वेच्छा से रक्त दाताओं में सर्व प्रथम श्रीमती सीमा बक्शी,डॉ मनिका कौल, डॉ अमित त्रिपाठी, रविंद्र कुमार, डॉ अंजन चौधरी, डॉ मन मोहन चमोली, डॉ प्रिया श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, रौनक, अमित कुमार, दिपेश बर्थवाल, डॉ निमेश कुमार, डॉ शिखा गोयल, डॉ पुनीत गर्ग, संदीप कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार ने रक्तदान किया।
गौतम बुद्ध नगर चेरीटेबल ब्लड सेंटर की संचलिका डॉ अनीता गुप्ता की अनुभवी टीम की मदद से सभी रक्तदाताओं ने रक्त दान किया।
इस शिविर में ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड ग्रुप, HIV, हिपेटिटिस बी हिपेटैटिस सी, सिफलिस, मलेरिया एवं अन्य महत्व पूर्ण जांच नि:शुल्क की गई।
रक्तदान शिविर में कॉलेज मे सभी कार्यरत डॉ अर्चना दुबे,डॉ कनिका कौर, डॉ कीर्ति बाजपेई सहित सभी ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। जिसमें से 17 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। रक्तदाता को अल्पाहार के उपरांत डोनर कार्ड, प्रमाण पत्र और एक उपहार दिया गया।


