सीनियर अधिवक्ता व विख्यात समाजसेवी लायन अशोक कुमार मित्तल के सम्मान में हुआ भव्य कार्यक्रम 

सीनियर अधिवक्ता व विख्यात समाजसेवी लायन अशोक कुमार मित्तल के सम्मान में हुआ भव्य कार्यक्रम 

नोएडा। 15 जून की एक ऐसी संध्या में, जहाँ चिंतन और नवचेतना का अद्वितीय संगम हुआ, लायंस क्लब नोएडा शिवा ने लायंस क्लब नोएडा शिवा शक्ति के सहयोग से “Legacy in Motion” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया । 

यह संपूर्ण आयोजन पीएमजेएफ लायन अशोक कुमार मित्तल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, जिला 321-C1, के कार्यों और उनके निस्वार्थ सेवा भाव को सम्मानित करने हेतु समर्पित था । उनका नेतृत्व केवल शब्दों में नहीं बल्कि एक सजीव प्रेज़ेंटेशन और “द राइजिंग लायन” फिल्म की प्रथम स्क्रीनिंग के माध्यम से, जो 'सेवा सर्वोपरि' की भावना को गहराई से दर्शाती है में अनुभव किया गया ।

इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता लायन एमजेएफ रवि कांत जैन, अध्यक्ष, ने की । एमजेएफ लायन डॉ. अंकित मित्तल ने इस कार्यक्रम का सौम्यता और गरिमा के साथ सुंदर और सुचारू संचालन किया । 

इस अवसर पर लियो क्लब नोएडा शिवा की नींव रखी गई जो नई पीढ़ी में नेतृत्व के बीज बोने जैसा था, यह उस विश्वास का प्रतीक था, जो युवाओं को नेतृत्व सौंपते समय लायंस क्लब दिखाता है।

समाज सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को और भी बल प्रदान करते हुए गरीब स्कूली बालिकाओं को दस गुलाबी साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनकी शिक्षा में आने वाली आवागमन की बाधाएं कम हों और वे आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें।

त्यागराज समूह की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने संध्या को मधुर और भावनात्मक रंगों से भर दिया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन अशोक कुमार मित्तल ने जिला 321-C1 के सभी पूर्व गवर्नरों को सम्मानित किया और उनके योगदान को आदर के साथ स्मरण किया।

कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन विनय मित्तल, एरिया लीडर एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी, की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ-साथ मुरादाबाद, हापुड़, गाज़ियाबाद, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, देहरादून और हरिद्वार से पधारे वरिष्ठ लायन सदस्य और गणमान्य अतिथियों ने इस अवसर की गरिमा को और भी बढ़ाया।

लायंस क्लब नोएडा शिवा के सभी सदस्यों प्रमुखत: सुरिंदर गर्गी, संजय सपरा, विशाल गोयल, अनुभव मित्तल, वरुण गर्ग, अनीता मित्तल, गुंजन जैन, दीपिका मित्तल, नीरू गर्गी, शैलेन्द्र कुमार, देवेश जैन, इंद्रराज कुमार, लवी रस्तोगी, पूजा मित्तल, भावना और अर्तिका, अमित, इत्यादि ने इस संध्या की सफलता में अपना योगदान दिया ।

यह केवल एक उत्सव नहीं था। यह आयोजन लायनिज़्म की उस प्रवाहित होती गरिमा का स्मरण था कि सच्चा नेतृत्व दिशा दिखाता है और सेवा, समाज को बेहतर भविष्य का आकार देती है ।