एमिटी विश्वविद्यालय में दिल्ली एनसीआर के स्कूलों के प्रधानाचार्यो के साथ संवाद सम्मेलन का आयोजन

एमिटी विश्वविद्यालय में दिल्ली एनसीआर के स्कूलों के प्रधानाचार्यो के साथ संवाद सम्मेलन का आयोजन

दिल्ली एनसीआर के विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाचार्यो को एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किये जा रहे अंर्तराष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रथम संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर के 22 विद्यालयों जैसे एहलकॉन स्कूल मयूर विहार, आर्मी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली, एयरफोर्स बाल भारती लोदी रोड, ब्लू बैल्स मॉडल स्कूल गुरूग्राम, बिरला विद्या निकेतन नई दिल्ली, बाल भवन पब्लिक स्कूल नई दिल्ली, भटनागर इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली, बाल भारती स्कूल नोएडा, दिल्ली पब्लिक स्कूल नई दिल्ली, ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा आदि से प्रधानाचार्यो, उप - प्रधानाचार्यो या प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एमिटी ग्रूप्‌ वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह और एमिटी विश्वविद्यालय के एडमिशन डायरेक्टर मेजर जनरल भास्कर चक्रवर्ती ने सभी का स्वागत किया।

एमिटी ग्रूप्‌ वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय संपर्क के माध्यम से वैश्विक अवसर के क्षितिज का विस्तार पर जानकारी देते हुए कहा कि इस सेमिनार को आयोजित करने का उद्देश्य एमिटी के अंतर्राष्ट्रीयकरण पर ध्यान और हमारे द्वारा चलाए जाने वाले बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इसका उद्देश्य विजिटिंग प्रिंसिपलों को एमिटी के अंतर्राष्ट्रीय पदचिह्न और कई विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ हमारे घनिष्ठ सहयोग के बारे में जानकारी देना भी है। जिन छात्रो ने भी हमारे थ्री कॉंन्टीनेंट, एसएपी और ग्लोबल स्टडी प्रोग्राम जैसे वैश्विक अवसरों को अपनाया है उनके बुनियादी कौशल, आत्मविश्वास, क्षमता, बौद्धिमता विकसित हुई है।

उन्होनें एमिटी के ग्लोबल स्टडी प्रोग्राम के लाभों को बताते हुए कहा कि आपको विदेशी विश्वविद्यालय की मानक उपाधि प्राप्त होती है जिसकी फीस कम है और आपको विदेश में उच्च वेतन वाले रोजगार के अवसर भी मिलते है। एमिटी छात्रों को वीजा, भाषा परीक्षा की तैयारी और अन्य कागजों के प्रबंध में सहायता करता है। डा सिंह ने मास्टर, डयूल उपाधि आदि की जानकारी देते हुए कहा कि हम विद्यालयी छात्रों के लिए प्रख्यात अंर्तराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में जाने के अवसर प्रदान करते है।

एमिटी विश्वविद्यालय के एडमिशन डायरेक्टर मेजर जनरल भास्कर चक्रवर्ती ने एमिटी अवसरों का सागर है और आज विकसित हो रहे भारत में छात्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाते हुए एमिटी विकास के अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होनें एमिटी विश्वविद्यालय के पाठयक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी।

सम्मेलन के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री प्रज्ञा पालीवाल ने छात्रों की प्लेसमेंट के संर्दभ में प्रश्न किया वही पर नई दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित समरफील्डस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री शालिनी अग्रवाल ने एमिटी की पहल की तारीफ करते हुए छात्रो की कैरियर कांउसलिंग से संबधित प्रश्न किये।

 इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के आये शिक्षणमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय, एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन स्टूडियो, एमिटी इनोवेशन इंक्यूबेटर आदि का दौरा किया।