एमिटी के पूर्व छात्रों ने ‘रजत जयंती पुनर्मिलन समारोह 2024’ मनाया
जहां कभी आपने शिक्षा ग्रहण की हो उस शिक्षण संस्थान के भ्रमण और पूर्व सहपाठियों से मिलने का अवसर अत्यंत सुखद होता है इसलिए एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी बिजनेस स्कूल द्वारा 1998 बैच के पीजीडीएम छात्रों हेतु नोएडा के सैक्टर 44 स्थित एमिटी परिसर में रजत जयंती पूर्व छात्र सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 39 छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एमिटी विश्वविद्यालय के चंासलर डा अतुल चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और फैकल्टी ऑफ मैेनजमेंट स्टडीज के डीन डा संजीव बंसल से मुलाकात की। इस अवसर पर पर 25 वर्षो की अवधि के बाद फिर से मिले सभी पूर्व छात्रों ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी कक्षाओं, कैंटीन, हॉस्टल, पुस्तकालय का भ्रमण भी किया।

एमिटी विश्वविद्यालय के चंासलर डा अतुल चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सब जो इस बृहद एमिटी परिवार का हिस्सा है आपको जानकर प्रसन्नता होगी की संस्थापक अध्यक्ष डा चौहान के व्यापक एंव दूरदृष्टिकोण से आज देश विदेश में एमिटी प्रख्यात संस्थानों में शुमार किया जाता है। आपके उत्साह को देखकर हम सभी उत्साहित हो रहे है। आपकी सफलताओं ने हमें सदैव गौरवांवित किया है क्योकी संस्थापक अध्यक्ष डा चौहान के उच्च शिक्षा में नये आयाम स्थापित करने के सपने की प्रथम पहल आप थे।एमिटी आज भी शिक्षण गुणवत्ता एंव मानकों को कायम रखा है। हमारे पूर्व छात्र ही हमारे ब्रांड एम्बेसडर है और आप सभी पर हमें गर्व है।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह पुराने रिश्तों को संजोने, मनाने और ताज़ा करने तथा नए संबंध बनाने का एक कार्यक्रम है और आज एमिटी के पूर्व छात्रों से मिलकर हमें बहुत खुशी हो रही है। यह पुराने अच्छे समय को फिर से याद करने और जीने का समय है और ज्ञान, संसाधनों और विचारों के आपसी आदान-प्रदान के लिए एक मजबूत संघ बनाने के लिए तालमेलपूर्ण योजनाएँ विकसित करने का अवसर है। एमिटी अपने हर छात्र को सफलता की कहानी बनाना चाहता है और इसके लिए प्रारंभिक कुछ छात्रों के बैच ने सबसे अधिक मेहनत की उसमें से आप एक है और आज आपकी बैच का हर छात्र एक उंचे मुकाम पर खड़ा है। उन्होनें इस रजत जयंती पूर्व छात्र सम्मेलन 2024 की सफलता के लिए बनी कोर टीम को धन्यवाद दिया।
मोदीकेयर लिमिटेड के सीईओं और एमिटी बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र श्री राहूल शंकर ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आज यहां आकर ऐसा महसूस हो रहा कि हम सभी अपने कॉलेज के पूराने दिनों में वापस आ गये। अपने दोस्तों के साथ यहाँ बिताए पल मेरे जीवन के सबसे यादगार दिन हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूँगा। एमिटी बिज़नेस स्कूल ने हमें संकाय और विशेषज्ञों के शानदार मार्गदर्शन में अद्वितीय अनुभव, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, कॉर्पाेरेट कनेक्शन बनाने का अवसर प्रदान करके हमारे जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर हर पूर्व छात्र को एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान द्वारा हस्तलिखित संदेश के साथ पुस्तक भेट स्वरूप प्रदान की गई।
इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन और एमिटी बिजेनस स्कूल के निदेशक डा संजीव बंसल, एल्युमनी रिलेशन के उप निदेशक डा अनुपम नरूला, डा कृतिका दासगुप्ता आदि उपस्थित थे।
एमिटी के पूर्व छात्रों ने अपने 25 साल के करियर में एक लंबी यात्रा तय की है और सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के एसोसिएट डायरेक्टर श्री विकास गांधी, द सिनफुल ओवन की संस्थापक सुश्री मुक्ति मेहता, टोशा वैक्सीन साउथ एंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री अमित गर्ग और सैट डीसीबी बैंक के प्रमुख श्री बीजू राजेंद्रन सहित कुछ पूर्व छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय एमिटी के नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया।


