देश की असली हीरो है हमारी सेना- पवन यादव
भारतीय सेना के सम्मान में सेंचुरी निवासियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
नोएडा। आपरेशन सिंदूर के सफलता पूर्वक संपन्न होने, दोनो देशों के मध्य शांति बहाली और सेना के अदम्य साहस और बलिदान के लिए सेंचुरी निवासियों ने तिरंगा यात्रा निकाल पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए सभी पुण्य आत्माओं, एवं आपरेशन सिंदूर के दौरान हुई प्रतिक्रिया में शहीद हुए सभी सैन्य कर्मियों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि आज हम यदि अपने घरों में चैन से रहते है तो उसका पूरा श्रेय सेना के जाबांज कर्मियों को जाता है।
महासचिव दिलीप मिश्रा ने और स्मिता तिपाठी ने देश भक्ति के गीतों से शहीदों को श्रद्धांजलि अप्रित की, आरडब्ल्यूए सदस्य वी के टम्टा ने बताया हम सबको अपने देश राज्य या शहर सोसायटी सभी में ईमानदारी से काम करके सेना के बलिदान को याद रखना होगा।
लोटस बुलेवर्ड के महासचिव धर्मवीर सिंह यादव ने कहा मजबूत सरकार के नेतृत्व ने सेना को बहुत मजबूत किया है।
तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं बच्चो और बुजुर्गों ने भाग लिया। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष आलोक यादव, मदन शर्मा, रमेश त्रिपाठी, अम्बा जोशी, ए एस त्रिपाठी, ए डी जोशी, देवेंद्र शर्मा, अजय कुमार, रामकुमार, वी के पंवार, जयवीर, ओमप्रकाश, मनीष कुमार आदि निवासियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।


