जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से कॉमर्स विषय जुड़ा है – प्रांतीय संगठन मंत्री 

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से कॉमर्स विषय जुड़ा है – प्रांतीय संगठन मंत्री 

नोएडा। आज विद्यालय में वाणिज्य प्रयोगशाला (COMMERCE LAB) का उद्घाटन हुआ, इस शुभ अवसर पर प्रदीप (प्रांतीय संगठन मंत्री, मेरठ प्रांत), दिनेश (नोएडा महानगर के संघ चालक) ललित बिहारी गोस्वामी जी (अध्यक्ष, विद्या भारती संस्कृति संस्थान, कुरुक्षेत्र ), प्रदीप भारद्वाज (प्रबंधक,सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा एवं मंत्री शिशु शिक्षा समिति),  गौरव प्रधान (सीए), रविंद्र (सीए), करतार चौहान (सीए एवं प्रबंधक बालिका विद्या मंदिर) की गरिमामयी उपस्थिति रही |

विद्यालय प्रबंध समिति से रजनीश (प्रबंधक), रमन चावला (उपाध्यक्ष), एवं महेश गुप्ता (संरक्षक), श्रीमान सोमगिर गोस्वामी (प्रधानाचार्य) की भी उपस्थित रही| प्रांतीय संगठन मंत्री ने विद्यालय में बनी इस कॉमर्स लैब के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और सभी अध्यापक बंधु/ भगनियों एवं प्रधानाचार्य को इसके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी | विद्यालय के कॉमर्स विषय पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राएं इस प्रयोगशाला के बनने पर अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए |