नोएडा निवासी डॉक्टर राहुल गुप्ता ने क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया नोएडा का मान
नोएडा। युपीओए क्विज इन गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग के दो दो-प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें नोएडा प्राधिकरण के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवन्धक(सिविल) एस सी गुप्ता के पुत्र डॉक्टर राहुल गुप्ता व अन्य साथी डॉक्टर ने लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रतिभाग किया था।
इस क्विज प्रतियोगिता में डॉक्टर राहुल गुप्ता के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कालेज के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एवं अन्य विभागों के सहपाठियों ने इस उपलब्धि पर बधाई दीं।
साथ ही उनके नोएडा आगमन पर शनि सेवा समिति,सेक्टर 14ए के अध्यक्ष मान सिंह चौहान सहित समिति के पदाधिकारियों व प्रचार मंत्री राजीव मिश्रा ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया।


