इकोविलेज-1 K-1 टावर निवासी पंचम वर्मा ने 12 व्हील चेयर सोसाइटी के सेवा हेतु सुपुर्द किया
ग्रेटर नोएडा : इकोविलेज-1 के K1/1905 निवासी पंचम वर्मा ने सोसाइटी में जनहित एवं मानवसेवा हेतु अपनी ओर से 12 व्हील चेयर सोसाइटी को सुपुर्द किया है। व्हील चेयर की उपलब्धता आपातकालीन स्थिति में मरीजों को एम्बुलेंस या अन्य वाहन तक ले जाने में अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। सोसाइटी निवासियों ने पंचम वर्मा के नेक कार्यों के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

पिछले महीने पंचम वर्मा जी की अर्धांगिनी को आपातकाल में व्हीलचेयर उपलब्ध ना होने की वजह से अस्पताल ले जाने में काफी विलंब हुआ था। दुर्भाग्य से उनकी अर्धांगिनी का स्वर्गवास हो गया।
इस घटना से आहत हो कर उन्होंने सोसाइटी में एक दर्जन व्हील चेयर दान करने का निश्चय किया जिससे किसी और को आपातकाल में ऐसी कठिनाई का सामना ना करना पड़े और मरीज को समय से अस्पताल ले जाया जा सके और ईलाज मिल सके।


