महिला नेतृत्व समाज के लिए सफलता का प्रदर्शन पर हुई पैनल चर्चा

महिला नेतृत्व समाज के लिए सफलता का प्रदर्शन पर हुई पैनल चर्चा

नोएडा। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट नोएडा सेक्टर-62 ने W20 के तहत "महिला नेतृत्व समाज के लिए सफलता का प्रदर्शन" पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया, जिसमें मुख्य रूप से लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया।  यह चर्चा डिजाइन और शिक्षाविदों के क्षेत्र में विशेषज्ञों के समूह की उपस्थिति में आयोजित की गई थी।

शशि नांगिया (स्वाति एक्ज़िम प्राइवेट लिमिटेड की अध्यक्ष), डी.पी. श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड),  विनू चौधरी (परवरतन स्कूल के एमडी और अध्यक्ष)

इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में उद्यमशीलता की मानसिकता, उसके कौशल का विकास करना और महिला उद्यमियों को समर्थन देना था।  सत्र में एसएफआई के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया, अध्यक्ष श्रीमती स्नेह सिंह, प्रिंसिपल: डॉ. वंदना जागलान और वाइस प्रिंसिपल: डॉ. नीतू मल्होत्रा ​​ने इसकी बहुत सराहना की।