विकसित भारत के युग में अनुपालन से सतत प्रदर्शन की ओर विषय पर हुई पैनल चर्चा
नोएडा। सेक्टर 1 स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान ने नॉएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन की सहभागिता एवं विजयंत फाउंडेशन के सहयोग से ईएसजी एवं व्यावसायिक जगत में सततता: विकसित भारत के युग में अनुपालन से सतत प्रदर्शन की ओर विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में व्यावसायिक एवं शिक्षा जगत से जुड़े 12 विशेषज्ञों ने शैक्षणिक जगत और उद्योग के बीच सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की समझ, नियामक मानकों के पालन, और सततता से जुड़े व्यावहारिक एवं अनुसंधान पहलुओं विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के पहले भाग में शैक्षणिक और अनुसंधान दृष्टिकोण पर विचार विमर्श हुआ एवं दूसरे भाग में इस विषय पर उद्योग के दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शंकर लाल गुप्ता ने ईएसजी के विभन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक प्रो विकास त्रिपाठी ने कहा की ईएसजी का महत्त्व भारतीय ज्ञान परंपरा में सर्वनिहित है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों के साथ शैक्षणिक अनुसंधान को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा नॉएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ योगेंद्र सिंह ने ईएसजी के क्षेत्र में योगदान करने एवं विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए युवा शक्ति का आवाहन किया। सभी विशेषज्ञों ने ईएसजी की प्रमुख विशेषताओं में शैक्षणिक पाठ्यक्रम में ईएसजी और सतत विकास शिक्षा को शामिल करने की आवश्यकता, नेतृत्व निर्माण, कौशल विकास और नवाचार के माध्यम से पर्यावरणीय समाधान तैयार करने की दिशा, बिजनेस रिस्पांसिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी रिपोर्ट विश्लेषण से जुड़े उदाहरण, शिक्षक विकास कार्यक्रम, पाठ्यक्रम में ईएसजी को शामिल करना तथा सततता के मापदंडों की समझ, साथ ही उद्योग जगत की चुनौतियाँ, मानक निर्धारण संस्थाओं की भूमिका और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सततता लक्ष्यों के साथ अनुसंधान का समन्वय आदि पर विस्तार से चर्चा की।
प्रमुख वक्ताओं में डॉ. योगेन्द्र सिंह (अध्यक्ष, NMA), सीए हंसराज चुघ (केंद्रीय परिषद सदस्य, ICAI), विवेक प्रकाश (सस्टेनेबिलिटी हेड, Jubilant Group), दिपन्विता चक्रवर्ती (सस्टेनेबिलिटी एवं इम्पैक्ट लीडर), सीएस समीम गम्भीर (Sr. VP, UFLEX Limited), रचना पालीवाल (CEO, Nascent Kraft), राजेश भल्ला (CEO, ESG Research Foundation), सीएस संजय गुप्ता (संस्थापक, Excellion Strategic Consultants), डॉ. सुप्रिया शर्मा (Sustainability Strategist, Executive Director, BrainGlow), सीए ज्योति सिंह (पार्टनर, Aumaya Consulting Services), डॉ दीपक टंडन (Distinguished Professor, IMS गाज़ियाबाद) और सीएस दीपक जैन (चेयरमैन, NMA ESG समिति एवं संस्थापक, विजयांश फाउंडेशन) शामिल रहे। आयोजन समिति में प्रो. (डॉ.) एस. एल. गुप्ता, सुश्री रचना प्रतिक और डॉ. चनप्रीत कौर शामिल रहे।
पैनल चर्चा का सञ्चालन सीएस दीपक जैन ने किया इसके अतिरिक्त कार्यक्रम का सञ्चालन प्राध्यापिका रचना प्रतीक एवं विद्यार्थियों मेघा भाटिया एवं वंश कुमार राजपूत ने किया। इस कार्यक्रम ने छात्रों, शिक्षकों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ वे सतत विकास से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श कर सके।


