चोरी की मोटरसाइकिल और 4 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
गाजीपुर स्थानीय थाना नंदगंज पुलिस द्वारा 4 किग्रा गांजा व एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार करने में सफलता मिली है
ख़बर है कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरूद्द चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा मय हमराहियों के साथ सिहोरी पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर दो लोगों को आते देख रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे जिस पर संदेह होने पर दोनों को पीछा कर पकड़ लिया गया पकड़े गए लोगों में रोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम सरैया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम दवोपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर व .पुनीत यादव पुत्र रामभजन यादव निवासी ग्राम इशोपुर (मनीपुरा) थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर के रूप में हुआ जिनके पास से 4 किग्रा गाँजा व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया ।
इस संबंध में उप निरिक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है


