मॉडर्न स्कूल में अभिभावक सराहना कार्यक्रम हुआ आयोजित
पहाड़ों में भी राह नजर आती है, मेरी कामयाबी में माँ बाबा की सूरत नजर आती “
मॉडर्न स्कूल में अभिभावक सराहना कार्यक्रम मनाया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉक्टर नीरज अवस्थी जी एवं मुख्य अध्यापिका देविका मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके की गई इस कार्यक्रम में अपनी अपनी कक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के माता पिता को सम्मानित किया गया क्योंकि छात्रों की सफलता के पीछे माता-पिता की प्रमुख भूमिका होती है कार्यक्रम में पधारे छात्रों के माता-पिता इस प्रकार का सम्मान प्राप्त करके अत्यधिक प्रसन्न हुए कुछ अभिभावकों ने यह कहा ऐसा कार्यक्रम पहली बार मॉडर्न स्कूल में ही आयोजित हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर नीरज अवस्थी ने कहा कि बच्चा अपनी शिक्षा की शुरुआत परिवार से ही करता है व माता-पिता उसके पहले शिक्षक होते हैं। अभिभावक अपनी रातों की नींद अपनी रातों की नींद एवं बेशकीमती समय दिया और कामयाबी की ओर अग्रसर किया। विद्यालय के छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुति ने सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। साथ ही कुछ अभिभावकों ने शानदार प्रस्तुतियां भी दीं।यह कार्यक्रम गर्मजोशी, कृतज्ञता और आपसी सम्मान से भरा था, जिसने उपस्थित सभी लोगों के लिए स्थायी यादें बनाईं।


