परिवर्तन ने लॉन्च किया ‘ART' अध्ययन रीडिंग टेबल’आधुनिक शिक्षा को मिलेगी डिजिटल तकनीक की नई दिशा

परिवर्तन ने लॉन्च किया ‘ART' अध्ययन रीडिंग टेबल’आधुनिक शिक्षा को मिलेगी डिजिटल तकनीक की नई दिशा

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में परिवर्तन ई-वर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी नई पेशकश *‘ART* – अध्ययन रीडिंग टेबल’ का आधिकारिक लॉन्च किया। यह आधुनिक डिजिटल रीडिंग टेबल विद्यार्थियों के पढ़ने के अनुभव को अधिक इंटरैक्टिव, सुविधाजनक और तकनीक - सक्षम बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
कार्यक्रम में अनेक स्कूल संचालकों, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों तथा शिक्षा उद्योग से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में ART की विशेषताओं पर सेमिनार आयोजित किया गया वहीं शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों की भागीदारी ने आधुनिक शिक्षा में तकनीक, डिजिटल लर्निंग और नवाचार के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया।

ART यानी अध्ययन रीडिंग टेबल एक एकीकृत डिजिटल रीडिंग समाधान है, जिसमें 21.5 इंच की फुल एचडी मल्टी-टच डिस्प्ले, डिजिटल शैक्षणिक सामग्री और ई-अध्ययन डिजिटल लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम को शामिल किया गया है। यह उत्पाद स्कूलों, कॉलेजों और पुस्तकालयों के लिए तैयार किया गया है जिसमें ई-बुक्स, वीडियो, ऑडियो बुक्स और शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच के साथ डिजिटल लाइब्रेरी प्रबंधन, स्मार्ट सर्च, उपयोग संबंधी रिपोर्ट और सुरक्षित लॉगिन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कंपनी के अनुसार, ART का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को अधिक आकर्षक बनाना, डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच आसान करना तथा शिक्षण संस्थानों में आधुनिक डिजिटल लर्निंग व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है।

परिवर्तन ई-वर्स प्राइवेट लिमिटेड. की संस्थापक सुश्री प्राकृति बारी के नेतृत्व में ART का लॉन्च शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में कंपनी की नई पहल को दर्शाता है। कंपनी का दृष्टिकोण तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक स्मार्ट, सुलभ और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने वाले समाधान विकसित करना है।

आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

ART के माध्यम से परिवर्तन का लक्ष्य हार्डवेयर और डिजिटल शैक्षणिक सॉफ्टवेयर को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। कंपनी को उम्मीद है कि इस प्रकार के समाधान विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने, पुस्तकालय प्रबंधन को अधिक सुविधाजनक बनाने और शिक्षण संस्थानों में आधुनिक डिजिटल वातावरण विकसित करने में उपयोगी सिद्ध होंगे।