सांसद तिवारी द्वारा गाया नगर निगम चुनाव 2022 का पार्टी थीम सॉंग लॉन्च
हरेश उपाध्याय की रिपोर्ट...
नई दिल्ली:- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज अधिकारिक रुप से सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाया नगर निगम चुनाव 2022 का पार्टी थीम सॉंग लॉन्च किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी,सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय,आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल, विक्रम मित्तल एवं नीलकांत बख्शी उपस्थित थें।
आदेश गुप्ता ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी के गाए इस गीत में जहां एक ओर केजरीवाल सरकार के कुशासन से दिल्ली में वायु प्रदूषण, मैली यमुना, शराब घोटाले आदि को दर्शाया गया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली भाजपा एवं नगर निगम द्वारा कोविड काल में की गई सेवा, ढ़लावमुक्त दिल्ली बनाने के लिए किए गए कार्य एवं विभिन्न अन्य सेवा कार्यों का उल्लेख किया गया है। मनोज तिवारी ने कहा कि यह गाना दिल्ली की पुकार है और इसको गलियों तक पहुंचाने का भाजपा ने फैसला कर लिया है।गाने के माध्यम से दिल्ली की जनता, पिछले आठ सालों के केजरीवाल सरकार काल में,जिन समस्याओं का सामना किया है, उसे हमने बताने की कोशिश की है। उन्होंने भाजपा के नगर निगम चुनाव के थीम सॉग को दिल्ली की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार और भाजपा शासित निगम ने जितना काम दिल्ली के लिए किया हैऔर उसी का नतीजा है कि दिल्ली की जनता भाजपा पर विश्वास जता चुकी है और हम जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर से निगम चुनाव जीतने वाले हैं क्योंकि हमारा मंत्र ही है कि ‘सेवा ही विचार। नहीं खोखले प्रचार’।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाया हुआ गाना दिल्ली की आवाज है और इसी आवाज और अपने कार्यों के दम पर हम आगामी निगम चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जमीन से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता और जनता के बीच रहकर काम करने वाले प्रत्याशियों को टिकट दिया है।


