पेड़ गिरने से पूर्व प्रधान की मौत, पसरा मातम

पेड़ गिरने से पूर्व प्रधान की मौत, पसरा मातम

गाजीपुर: तहसील जमानिया के अंर्तगत ग्राम चितावनपट्टी (मंझरिया) में आज तेज आंधी तूफान के कारण पीपल का पेड़ गिरने से पांच लोग घायल हो गए। वहीं पूर्व प्रधान शंभू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। शंभू यादव कुछ लोगों के साथ अपनी मड़ई में बैठे हुए थे, इसी दौरान आई आंधी से पीपल का पेड़ गिर गया।