पेइंग गेस्ट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
नोएडा। 78वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर 58 बिशनपुरा स्थित अपने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर मिठाई का वितरण किया।
पेइंग गेस्ट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशेष त्यागी ने सभी देशवासियों को संस्था की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहां की यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज देश 78वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, उन्होंने बताया कि हमारी संस्था पीजी चलाने वाले सभी संचालको के लिए दिन-रात कार्यरत है, उनकी सभी तरह की समस्याएं जैसे बिजली पानी और प्राधिकरण संबंधित सभी समस्याओं के समाधान कराने पर काम करते हैं।
इस मौके पर सौरभ जुनेजा सचिव, अभिषेक सिंगल कोषाध्यक्ष, रामप्रवेश सहसचिव, संगठन मंत्री अजय सोनी व सम्मानित पदाधिकारीगण के साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


