उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया 78वा स्वतंत्रता दिवस, सांसद विधायक रहे उपस्थित

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया 78वा स्वतंत्रता दिवस, सांसद विधायक रहे उपस्थित

नोएडा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने राष्ट्रीय पर्व 15-अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एक भव्य समारोह का आयोजन सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया एवं मंच संचालन अमित अग्रवाल ने किया। 

इस समारोह में नोएडा के सांसद  डॉ महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पुलिस प्रशासन से शक्ति मोहन अवस्थी डीसीपी सेंट्रल, जीएसटी विभाग से संजय कुशवाहा एडिशनल कमिश्नर, नोएडा अथॉरिटी से एसीईओ सतीश पाल, नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए। 

इस समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के साथ सेंट्रल मार्केट सेक्टर 50, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। 

इस समारोह में नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, फोनवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, डॉ वी के गुप्ता, डॉ डीके गुप्ता, धर्मपाल गोयल, सतनारायण गोयल, रामनिवास बंसल, पी एस जैन, राधा कृष्ण गर्ग, मूलचंद अवाना, पीयूष द्विवेदी, डॉ रश्मि गुप्ता, अजय बाथला, प्रवीण भारद्वाज, संजीव मादरा, राजेश राजोरा, एडवोकेट मनोज गुप्ता, मनोज कटारिया समेत नोएडा की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रमुख उद्योगपति मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। 

इस अवसर पर व्यापार मंडल से सुधीर पोरवाल अध्यक्ष, नरेश बंसल कोषाध्यक्ष, अमित पोरवाल महासचिव, राहुल भाटिया महासचिव, फूल सिंह यादव संगठन महामंत्री, मनोज गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष रमाकांत गर्ग, गोविंद अग्रवाल, मनोज गोयल, विक्रम सेठी, रणपाल अवाना, नवीन पोरवाल, शैलेंद्र पोरवाल, आशा पोद्दार, इंदु यादव, उषा थापा, योगिता मल्होत्रा, मधु सिंह, निमिषा नेगी, पूजा अवाना, रिहाना अली, रेनू बाला शर्मा, कुसुम पथरिया, ममता तिवारी, सोना चौधरी, रश्मिता साहू समय सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा नोएडा सभी गणमान्य भारी संख्या में इस समारोह में सम्मिलित हो गर्व के साथ अपने अपने राष्ट्रीय पर स्वतंत्रता दिवस को मनाया।