निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
नोएडा। भारत विकास परिषद नोएडा महानगर शाखा के द्वारा नोएडा डायबिटिक फोरम के सहयोग से सेक्टर-25 के कम्युनिटी सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं का निराकरण किया।

शिविर सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि नोएडा में हर महीने के तीसरे रविवार को शिविर का आयोजन किया जाता है । डॉ विनोद (फिजिशियन), डॉ अमोल (सर्जन), डॉ एस पी यादव (डेंटल), डॉ ए एन कौशिक (फिजिशियन ), डॉ (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ एच एस दानू (मेडिसिन), डॉ राज चंद्र वंशी (फिजिशियन) आदि डॉक्टरो ने शिविर में अपना योगदान दिया ।
कैम्प संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि इस कैम्प में हड्डी, लिवर, खून, हृदय, थाइरोइड, फेफड़े और आंखों की जांच सफलता पूर्वक की गई।
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य-‘सम्पर्क’ एवं शाखा के संरक्षक राजीव अजमानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, शाखा अध्यक्ष महेंद्र शर्मा महासचिव उमेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता व अन्य सदस्यों ने सभी का धन्यवाद किया।


