मीडिया कर्मियों की समस्याओं को लेकर नोएडा सीईओ से मिले मीडिया क्लब के पदाधिकारी

मीडिया कर्मियों की समस्याओं को लेकर नोएडा सीईओ से मिले मीडिया क्लब के पदाधिकारी

नोएडा। मीडिया कर्मियों की समस्याओं को लेकर सीईओ से मिले नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारी का प्रतिनिधिमंडल

नोएडा। सोमवार को मीडिया कर्मियों की समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारी एवं पत्रकारों ने मुलाकात कर उन्हें सर्वप्रथम बधाई दी ,और मीडिया से संबंधित समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सोपा।

इस संबंध में मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने उन्हें अवगत कराया की मीडिया कर्मियों को पार्किंग के लिए पास की व्यवस्था एवं मीडिया क्लब में लिफ्ट रुकने की व्यवस्था, मीडिया क्लब को स्थाई मान्यता देने, आदि समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर मीडिया क्लब के महासचिव जेपी सिंह, सचिव  जगदीश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद आजाद, वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिन्हा, मनोहर त्यागी, पवन राज सिंह, पवन त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।