सांसद डा. महेश शर्मा की माताजी की शोक सभा में लोगों ने की श्रद्धांजलि अर्पित
नोएडा: सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित डा. महेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार की माताजी श्रीमती ललिता शर्मा की शोक सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा अध्यक्ष, उ.प्र. भूपेन्द्र चौधरी, सांसद जगदम्बिका पाल, दिनेश, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक नोएडा पंकज सिंह, विधायक दादरी, तेजपाल नागर, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज, विधायक खुर्जा मीनाक्षी, डायरेक्टर टीवी.9 हेमन्त शर्मा, चेयरमैन यूफ्लेक्स अशोक चतुर्वेदी, स्वामी यत्यात्मानंद गिरी महाराज, शनि धाम दाती महाराज, के.सी त्यागी एवं हजारों की संख्या में आए गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं साथ विभिन्न सामाजिक सस्थाओं के प्रतिनिध भी उपस्थित रहे।


