नोएडा पंजाबी समाज की माता की चौकी एवं डांडिया नाइट में लोगों ने की सहभागिता
नोएडा। सेक्टर-51 स्थित रामा सेलिब्रेशन में नोएडा पंजाबी समाज द्वारा माता की चौकी एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ भगवती की पूजा-अर्चना एवं ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई।ज्योति प्रज्वलन नोएडा विधायक पंकज सिंह के द्वारा की गई इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया और सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। डांडिया नाइट में संस्था के सदस्यों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत, पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक उल्लास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

संस्था के अध्यक्ष राजीव अजमानी ने बताया कि समाज का उद्देश्य पंजाबी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि माता की चौकी एवं डांडिया नाइट में भक्तिमय वातावरण के साथ डांडिया की धूम देखने को मिली, कार्यक्रम में 350 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
महासचिव रणधीर सिंह एवं कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया वहीं नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हन ने सभी का स्वागत व उत्साहवर्धक किया
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान तथा फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा सहित शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं नोएडा के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर संरक्षक हरजीत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा,उपाध्यक्ष संदीप मेहंदीरत्ता,कमल अग्रवाल एवं सूरज वर्मा, सचिव वी.के. सेठ एवं राहुल नय्यर, संयुक्त सचिव संजीव भयाना, रजनीश चोपड़ा, जतिन मेहता एवं भूपेंद्र सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष रोहित ढींगरा तथा प्रीतपाल सबरवाल, इंदर मोहन कुमार, अजय भूटानी, परमजीत सिंह बमराह, गिरीश नारंग, जे.पी. उप्पल, तेजपाल सिंह अरोड़ा, अशोक खन्ना और अशोक कुमार शर्मा, उमेश भांबरी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


