'भारत प्रेरणादायक महिला पुरस्कार' से सम्मानित हुई प्रीति सरस्वत

'भारत प्रेरणादायक महिला पुरस्कार' से सम्मानित हुई प्रीति सरस्वत

नोएडा। सेक्टर 52 निवासी प्रीति सरस्वत जोकि मॉडर्न स्कूल नोएडा में पीजीटी (अंग्रेजी) के पद पर कार्यरत है को समाज के प्रति आपके उत्कृष्ट योगदान के लिए 8 मार्च 2024 को 'भारत प्रेरणादायक महिला पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। 'महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नोएडा द्वारा ऐसा पुरस्कार पाकर उन्होंने अपने सेक्टर का नाम रोशन किया हैं।

एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म्स एंड टेलीविजन के संस्थापक और निदेशक संदीप मारवाह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। पूरे भारत में 250 से अधिक शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रेरणादायक व्यक्तित्व  के विभिन्न   महानुभावों उपस्थित थे।  यह आयोजन वास्तव में उन सभी गतिशील महिलाओं के लिए बूस्टर खुराक के समान था जो वास्तव में खुद को साबित करना चाहती हैं और समाज के लिए सेवा करने की चिंगारी रखती हैं।