पंजाबी एकता समिति ने लगाई मीठे शरबत की छबील लगाई

पंजाबी एकता समिति ने लगाई मीठे शरबत की छबील लगाई

नोएडा पंजाबी एकता समिति के तत्वाधान में सभी संरक्षक सदस्यों एवं संस्थापक सदस्यों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा गुरु अर्जुन देव जी और निर्जला एकादशी एवं भीषण गर्मी को मद्देनज़र 21 जून शुक्रवार को सेक्टर 10 मैन रोड पर ठंडे और मीठे शरबत की छबील लगाई  गई, भंडारे में ब्रेड पकोड़े, केले, बिस्कुट और मीठे और ठंडे दूध का शरबत वितरित किया गया जिसे लगभग 12,500 लोगों ने ब्रेड पकोड़े और शरबत ग्रहण किया।

इस विशाल आयोजन पर संजय खत्री ने रिक्शावालों को धूप से बचाके लिए चश्मे दिए और राहुल सभरवाल ने आयोजन में आये बच्चों को बिस्किट के पैकेट का वितरण किया, वही अतुल मल्होत्रा द्वारा 200 दर्ज़न केलों का वितरण किया गया।

नोएडा पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष वीरेंदर मेहता, महासचिव नरेन्द्र चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी,उपाध्यक्ष अतुल सहगल, उपाध्यक्ष सुभाष मेहता, सचिव बी. के. मेहता संरक्षक जसविंदर सिंह खोकर, संजय बाली, ( सांसद प्रतिनिधि ) एस. पी. आनंद, सतपाल सचदेवा, राजन ठुकराल, सुनील मेहता, अतुल मल्होत्रा,  राहुल सभरवाल, अतुल मल्होत्रा,   अश्वनी सदाना,अंतेश भंडारी,यश मेहता, पुनीत कपूर, राकेश खन्ना,  डिम्पल आनंद,अतुल नागपाल,राजीव छाबड़ा के. के. अरोड़ा, विक्की कपूर, पवन विज,नरेन्द्र सचदेवा, चिराग कपूर, सुभाष जैन, सुमित मनचंदा, संजय खत्री और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने एवं बहुत बड़ी विशाल संख्या में मातृ - शक्ति ने अपना योगदान दिया।