पुराने (महिला) अस्पताल में OPD के बाबत स्वास्थ्य मंत्री से मिले अध्यक्ष एवं महामंत्री
गाज़ीपुर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय एवं महामंत्री दीपक उपाध्याय ने उप-मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक जी से आज लखनऊ स्थित उनके आवास पर भेंट कर ज़िला महिला चिकित्सालय (पुराना अस्पताल) में OPD की व्यवस्था पुनः चालू कराने की मांग को गाज़ीपुर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की तरफ़ से रखा और बताया कि जब से ज़िला चिकित्सालय गोराबाजार स्थानांतरित हुआ है तब से नगरवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जबकि गोराबाजार मुख्य शहर से 5 किमी की दूरी पर है जिससे रात अगर किसी के साथ कोई समस्या होती है तो वह जाने से घबराता है जबकि पुराना अस्पताल शहर की आधी से ज़्यादा आबादी की पहुंच में है और वहां वर्तमान समय में न तो इमरजेंसी और न ही OPD की सेवा चालू है।

गाज़ीपुर की जनता के स्वास्थ्य के प्रति गाज़ीपुर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की सजगता देख कर उपमुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही ये सेवाएं चालू की जाएंगी।
साथ ही साथ गाज़ीपुर के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी विभाग तथा कर्मचारियों की कार्य-प्रणाली के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई तथा सख़्ती के साथ हिदायत देते हुए बोले कि आम जनमानस का हित सर्वोपरी होना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है इसके साथ लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी।


