आरडब्ल्यूए 48: दशहरा मेले के साथ सामूहिक डांडिया, पुरानी दिल्ली के स्वादिष्ट व्यंजन
गत वर्ष की अपार सफलता के पश्चात इस वर्ष भी 20 अक्टूबर को आरडब्ल्यूए - बी सी डी, सेक्टर 48 द्वारा भव्य दशहरा मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशालकाय रावण के पुतले का दहन, लंका दहन, आकर्षक आतिशबाजी, सामूहिक डांडिया, पुरानी दिल्ली के स्वादिष्ट व्यंजन, बाल कलाकारों द्वारा लघु रामलीला का मंचन, मेले में आए दर्शकों की यादगार के लिए सेल्फी प्वाइंट एवं खरीदारी के लिए आभूषण गृह सज्जा की विभिन्न सामग्री और वस्त्रों इत्यादि के स्टॉल्स मुख्य आकर्षण होंगे।
राम लीला में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं डांडिया डांस में भी पारंपरिक परिधान में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी न केवल सेक्टर 48 अपितु आस पास के सेक्टरों के हजारों लोग इस भव्य मेले का आनंद लेंगे। इसके लिए 1000 परिवारों एवं आस पास की सभी RWA के पदाधिकारियों को निमंत्रण पत्र भी भेजे जा रहे हैं।


