आरडब्लूए 53 ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

आरडब्लूए 53 ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

नोएडा। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सैक्टर 53 नोएडा कम्यूनिटी सेन्टर मे झण्डा रोहण का कार्यक्रम आरडब्लूए व सैक्टर के निवासियो के द्वारा किया गया प्रधानमन्त्री मोदी व मुख्यमन्त्री योगी के 'सन्देश हर घर तिरंगा - घर घर तिरंगा' व मेरी माटी मेरा देश एवं देश के शहीदो को नमन करके याद किया गया और इनसे मिली प्रेरणा से उत्साहपूर्ण तरिके से आगे बढते हुये, देश की सुरक्षा व सुदृढ़ता को मजबूत बनाने के लिए प्रण लिया गया।

इस मौके पर मै अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, महासचिव वीरेन्द्र नेगी, संयुक्त सचिव एस. आर. यादव, पूर्व अध्यक्ष, महासचिव व सैक्टर के काफी सख्या मे लोगो ने प्रतिभाग किया झंडो का वितरण किया गया और सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाये दी गई।