गुरु मुन्नी अखाड़े की कुश्ती प्रतियोगिता में राबिन ने जीता पहला पुरस्कार
नई दिल्ली। गुरु मुन्नी पहलवान के नाम पर होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में साहिब सिंह अखाड़े के राबिन ने 55 किलोवर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। हर साल होने वाली यह प्रतियोगिता दिल्ली कुश्ती में विशेष स्थान रखती है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली के लगभग सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं।
दिल्ली का छत्रसाल स्टेडियम लंबे समय से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान पैदा कर रहा है, लेकिन वहां के पहलवान भी इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने आते हैं। इस प्रतियोगिता में छत्रसाल स्टेडियम के भी दो पहलवानों को सन्नी और लोकेश को 84 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। इस किलोभार वर्ग में गुरु मुन्नी अखाड़े के विजेंदर को पहला स्थान मिला है।


