नोएडा के अगाहपुर गांव में रेडियो एमिटी 107.8 एफएम ने पोषण विषय पर किया आमजन को जागरूक

नोएडा के अगाहपुर गांव में रेडियो एमिटी 107.8 एफएम ने पोषण विषय पर किया आमजन को जागरूक

नोएडा के सेक्टर 41 स्थित अगाहपुर गांव में एमिटी विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो एमिटी 107.8 एफएम की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश स्वास्थय विभाग के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम ‘‘ सेहत सही - लाभ कई’’ के तहत पोषण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेडियो टीम ने रेडियो शो को जमीनी स्तर पर समुदाय के बीच ले जाकर महिलाओं से संवाद किया और पोषण के महत्व के बारे में जानकारी साझा की।

रेडियो एमिटी 107.8 एफएम के प्रोजेक्ट हेड पीयूष वर्धन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान लोगो को संतुलित और पौष्टिक आहार शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है आदि जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं को हरी सब्जियाँ, फल और संतुलित भोजन को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि परिवार के सभी सदस्यों विशेषकर महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके। एक प्रगतीशील समाज व देश के लिए वहां के लोगों का स्वस्थ होना आवश्यक है इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों से हम लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए की जानकारी प्रदान करते है।

इस पहल का उद्देश्य समुदाय में पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर रेडियों एमिटी के प्रोग्रामिंग विभाग की दीपिका, प्रिया और रुद्र उपस्थित रहे।