राजीव बंसल बने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ मुख्यालय में आयोजित फ़्लैग इक्स्चेंज सेरेमोनी में ग़ाज़ियाबाद के उद्यमी नीरज सिंगल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार सम्भाला। इस अवसर पर नॉएडा के उद्यमी राजीव बंसल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव आईएएस अमित मोहन प्रसाद रहे जिन्होंने नयी कार्यकारिणी 2023-2024 को शपथ दिलायी। वहीं मनीष गुप्ता को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नॉएडा का चैप्टर चेयरमैन नियुक्त किया गया।
अपर मुख्य सचिव आईएएस अमित मोहन प्रसाद ने नवनियुक्त नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।


