पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन उत्सव

पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन उत्सव

नोएडा। नारायण रेकी सत्संग परिवार की अध्यक्ष एवं संस्थापिका राज दीदी के मार्गदर्शन में नारायण रेकी सत्संग परिवार, नोएडा द्वारा सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर परिवार की बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की । समाज की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया गया।