नोएडा के सूरज वर्मा को 21वें राष्ट्रीय ध्यानचंद अवार्ड समारोह में मिलेगा ध्यानचंद राष्ट्रीय सम्मान

नोएडा के सूरज वर्मा को 21वें राष्ट्रीय ध्यानचंद अवार्ड समारोह में मिलेगा ध्यानचंद राष्ट्रीय सम्मान

अदिति, राजीव, पुष्पेन्द्र व मनमोहन को प्राईड आफ म.प्र.अवार्ड, सूरज वर्मा, मोर्य, अलका‌ व शिवकुमार को मिलेगा ध्यानचंद राष्ट्रीय सम्मान

ग्वालियर। प्रदेश की प्रतिनिधि खेल संस्था उड़ान के तत्वावधान में आयोजित इक्कीसवें राष्ट्रीय ध्यानचंद अवार्ड खेल सम्मान समारोह में जूनियर इंडिया हाकी टीम की सदस्य अदिति माहेश्वरी, राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति घोष के कोच राजीव विरथरे , जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग के प्रतिभागी पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया व बैडमिंटन के राष्ट्रीय कोच मनमोहन कुशवाह को प्राईड आफ मध्यप्रदेश सम्मान प्रदान किया जाएगा ।

जानकारी देते हुए संस्था उड़ान के अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह रईखेड़ा ने बताया कि समारोह में नोयेडा के सूरज वर्मा, दिल्ली के सुनील मोर्य‌ व शिवकुमार एवं ग्वालियर की अलका रहोरा को ध्यानचंद राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

डॉ सत्येन्द्र सिंह रईखेड़ा ने कहा है कि समारोह स्थानीय चेम्बर्स आफ कामर्स ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। डॉ रईखेड़ा ने बताया कि समारोह में दौनों वर्षों के आवेदन शामिल किए गए हैं।