भारतीय सिंधु सभा, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) का पुनर्गठन
भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश पंजीकृत के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन इंदिरापुरम गाजियाबाद में किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि संस्था का पुनर्गठन करके जोर शोर से उत्तर प्रदेश में सिंधी समाज के हित में कार्य किया जाए और जो कार्य कुछ तथाकथित कारणों से अब तक लंबित हैं उन्हें पूर्ण किया जाए साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ सिंधी समाज को दिलवाया जाए और प्रदेश भर को जागरूक किया जाए।
बैठक में उपस्थित सदस्यों व अन्य ऑनलाइन उपस्थित सदस्यों से चर्चा करके सर्वसम्मति से नरेश कुमार जोतवानी (नोएडा) से प्रदेश अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं देने का आग्रह किया गया जिसे स्वीकार करते हुए नरेश कुमार जोतवानी ने संस्था द्वारा प्रदेश हित और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस नाम से पंजीकृत यह एक मात्र संस्था है जो सिर्फ और सिर्फ बैंक खाते और वार्षिक ऑडिट के माध्यम से काम करती है लेकिन कुछ तथाकथित लालची प्रवृत्ति के लोग इसी नाम की रसीद छपवा कर नगद राशि ऐंठते हैं जिनसे सभी प्रदेश वासियों को सावधान रहना है।
पुनर्गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत विजय पुरस्वानी (प्रयागराज) को प्रदेश महासचिव, हेमन्त भोजवानी (आगरा) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत वाध्या एवं लक्ष्मण बाबानी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
अन्य पदों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
विजय पुरस्वानी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुवे कहा की संस्था और मजबूती के साथ प्रदेश भर में समाज के विकास कार्यों को गति देगी।वहीं हेमंत भोजवानी ने बताया कि प्रदेश एवं केंद्रीय सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा।
श्री अशोक वाध्या ने सबका धन्यवाद किया।


