महिलाओं और बालिकाओं को पुनः प्रयोज्य पैड का हुआ वितरण

महिलाओं और बालिकाओं को पुनः प्रयोज्य पैड का हुआ वितरण

जरुरतमंद महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सपदरा फाउंडेशन संस्था ने ट्रैकिएर आईटी कंपनी के सहयोग से इण्डिया सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेक्टर 8 नवरत्न शिक्षा संस्थान नोएडा में 100 महिलाओं और बालिकाओं को पुनः प्रयोज्य पैड का वितरण किया।

सपदरा फाउंडेशन के वालेंटियरस ने बताया कि लड़कियों को माहवारी के समय होने वाली समस्या एवं उस समय सामान्य दिनचर्या जीने की आदत, कैसे साफ सफाई रखी जाती है? ताकि किसी प्रकार का इन्फेक्शन ना हो एवं सबसे अधिक पुनः प्रयोज्य पैड के बारे में जानकारी  दी गई।

लड़कीयो को पुनः प्रयोज्य पैड को किस तरह इस्तेमाल करना है, उसके पर्यावरण दृष्टिकोण से क्या फायदे हैं? यह स्वास्थ्य की दृष्टि से कितना उपयोगी है? सेनेटरी पैड एवं रियूजबल पैड के बारे में  लड़कियों को विस्तार से बताया गया।

इण्डिया सेवा (सपदरा फाउंडेशन) संस्था के संस्थापक "अनिल कुमार", एवं पदाधिकारी  राजेन्द्रर गंगवार और समाजसेवी विक्रम सेठी, सेक्टर 8 नवरत्न शिक्षा संस्थान नोएडा के प्रधानाचार्य रमाकांत, एवं अध्यापिका निक्की कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्जना श्रीवास्तव ने लड़कियों को रीयूजबल पैड बांटे।