आंध्र प्रदेश में सागी रामकृष्णम राजू ट्रॉफी: 2026 का शुभारंभ: निशांत वर्मा
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) अंतरराष्ट्रीय रेफरी-जज -1 तैयार करने की बड़ी पहल।
मारीशस से आये विशेष परीक्षक राजकुमार चिननामिराम में 1-स्टार कोर्स से बढ़ेगा बॉक्सिंग का स्तर
भीमावरम्। आंध्र प्रदेश में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित सागी रामकृष्णम राजू ट्रॉफी 2026 (U-23 पुरुष एवं महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप) का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह प्रतियोगिता 19 से 22 मार्च 2026 तक एसआरकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज, चिननामिराम, भीमावरम में आयोजित की जा रही है, जो इस समय देशभर के बॉक्सरों के लिए एक उत्सव स्थल बन गया है।
आंध्र प्रदेश में सागी रामकृष्णम राजू ट्रॉफी: 2026 का शुभारंभ: निशांत वर्मा
प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व बुधवार सायंकाल टॉस प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें देश के 28 राज्यों से आए पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का वज़न उनके-अपने वर्ग के अनुसार किया गया तथा मुकाबलों की तैयारियाँ पूर्ण की गईं।
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा अंतरराष्ट्रीय रेफरी-जज -1 तैयार करने की बड़ी पहल: राकेश ठकरान
रेफरी एवं जजों की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन की रूपरेखा तय की गई। प्रारंभिक मुकाबले दो सत्रों में आयोजित हो रहे हैं, जिनमें 48 किग्रा से लेकर 86 किग्रा तक के वर्ग शामिल हैं।
इस अवसर पर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव श्री राकेश ठकरान ने बताया कि फेडरेशन द्वारा देश में बॉक्सिंग के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी एवं जज तैयार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
मारीशस से आये विशेष परीक्षक राजकुमार चिननामिराम में 1-स्टार कोर्स से बढ़ेगा बॉक्सिंग का स्तर: राकेश भारद्वाज
उन्होंने जानकारी दी कि इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) 1-स्टार रेफरी एवं जज कोर्स का आयोजन चिननामिराम, आंध्र प्रदेश में 18 से 22 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस कोर्स के लिए मारीशस से पधारे विशेष परीक्षक श्री Rajcoomar भीमावरम पहुँच चुके हैं, जो इस प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण से भारतीय बॉक्सिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में विश्वस्तरीय रेफरी एवं जज तैयार किए जा सकेंगे।
आयोजन स्थल एसआरकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज इस समय खेल भावना, ऊर्जा और उत्साह से सराबोर है। देश के कोने-कोने से आए खिलाड़ियों में नया जोश और प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का आंध्रप्रदेश में पॉंच दिवसीय बॉक्सिंग का भव्य राष्ट्रीय आयोजन: डॉ. राकेश मिश्र
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने सभी खिलाड़ियों, कोच, टीम मैनेजर, रेफरी एवं जजों का स्वागत करते हुए आयोजन समिति तथा आंध्र प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री निशांत वर्मा को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आंध्र प्रदेश की यह भूमि भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस प्रतियोगिता में देशभर से 29 टीमों के 157 पुरुष एवं 12 टीमों की 43 महिला बॉक्सर भाग ले रही हैं। कुल मिलाकर 200 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त 83 कोच/टीम मैनेजर एवं 38 तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित हैं, जिससे कुल प्रतिभागियों की संख्या 321 तक पहुंच गई है।
आयोजन का लाइव प्रसारण किया जा रहा है: शशिकांत मिश्र
इस पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण विविध चैनलों पर भी किया जा रहा है। संगम चैनल, सर्वधर्म चैनलों एवं आईएबीएफ के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।बॉक्सिंग में रूचि रखने वालों से अनुरोध है कि वे पांच दिन तक रोमांचक मुक़ाबलों का घर बैठे आनंद ले सकते हैं।


