संस्कृत देश के लिए जरूरी - वीरेंद्र प्रताप तिवारी
गाजीपुर मनिहारी क्षेत्र के आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर के तत्वाधान में आज संस्कृत शिक्षा से जुड़ने को लेकर आह्वान रैली निकाला गया।
इस मौके पर संस्कृत शिक्षा की ओर छात्रों को जोड़ने के लिए आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आदर्श संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि संस्कृतोत्थान रैली और विद्यालय चलो अभियान के तहत छात्र और छात्राओं को जागरूक किया जाएगा साथ ही अभिभावकों को देश की संस्कृति के लिए अपने बच्चों को संस्कृत विद्यालय से जोड़ने का भी मुहिम चलाया जाएगा।
यह रैली 20 मई तक अलग-अलग गांव में विद्यालय के पठन-पाठन के बाद प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा यह रैली वाजिदपुर से होते हुए विशंभरपुर ,नियांव सहित आधा दर्जन गांव में ले जाया गया। इस रैली में पूर्व प्रचार श्री ओम प्रकाश तिवारी, महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री त्रिपुरारी पाठक, विद्या निधि दुबे, रजनी गुप्ता ,पूनम तिवारी, धीरज पांडे, राकेश पांडे ,दिलीप पाठक और पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी सहित विद्यालय के छात्र और छात्राएं मौजूद रहीं।


