सैट्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने ग्लोबल टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी समिट में लिया भाग
नई दिल्ली: सैट्यम फैशन इंस्टीट्यूट (एसएफआई) ने होटल ताज मानसिंह, नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी समिट में भाग लिया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को सस्टेनेबल टेक्सटाइल हब बनाना था, जिसमें देश के अग्रणी टेक्सटाइल विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, वस्त्र आयुक्त श्रीमती रूप राशि, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रजाक्ता एल वर्मा, मिशन निदेशक राजीव सक्सेना और व्यापार सलाहकार श्रीमती शुभ्रा जैसे विशिष्ट अतिथि शामिल थे। उन्होंने सस्टेनेबल टेक्सटाइल्स के महत्व और भारतीय टेक्सटाइल उद्योग में इसके अनुप्रयोग पर विस्तार से चर्चा की।

एसएफआई प्रधानाचार्य डॉ वंदना जगलान और उप-प्रधानाचार्य डॉ नीतू मल्होत्रा ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लिया। प्रमुखों के साथ-साथ एसएफआई के संकाय सदस्यों ने भी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जहां हमारे डिजाइन छात्राओं को भी सत्र में भाग लेने और मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त करने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम ने हमें सस्टेनेबल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया है।

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने डिजाइन छात्रों को उद्योग का अनुभव देने के लिए कार्यक्रम आयोजक एसोचैम के साथ सहयोगी भागीदार के तौर पर भाग लिया।

हम इस पहल का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हैं और भारत में सस्टेनेबल टेक्सटाइल आंदोलन में योगदान करने की आशा करते हैं। हमारा उद्देश्य अपने छात्रों को सस्टेनेबल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में शिक्षित करना और उन्हें उद्योग में योगदान करने के लिए तैयार करना है।


