सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को दी गई स्कॉलरशिप व पुरस्कार

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को दी गई स्कॉलरशिप व पुरस्कार

एएमजीआर ट्रस्ट ने छात्रों को दी स्कॉलरशिप व पुरस्कार। 6 ग्रुपों में आयोजित की गई प्रतियोगिता, प्रत्येक ग्रुप के प्रथम विजेता बच्चे को ₹10000 और द्वितीय विजेता को ₹5000 तृतीय विजेता को ₹2000 की स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

नोएडा। सेक्टर 62 स्थित है एवियर एजुकेशन हब में एएमजीआर द्वारा स्कॉलरशिप एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ जिसमें अतिथि के रुप में पूर्व विधायक मदन चौहान, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन. पी. सिंह,  नोएडा कमिश्नरेट से एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी, नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी डॉ अविनाश त्रिपाठी, एचएसए के संस्थापक संजय महापात्रा द्वारा प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

संजय महापात्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पशुओं के साथ क्रूरता की जा रही है उन पर गर्म पानी डाला जाता है, उनको पत्थर मारा जाता है, जख्मी किया जाता है जबकि उनका भी उतना ही अधिकार है जितना हमारा इसलिए मैं सभी से अपील करता हूं कि गाय कुत्ते आदि पर अत्याचार ना करें उन्हें हमारी जरूरत है और वो हम पर ही निर्भर हैं। संजय महापात्रा ने अपने पूछे गए सवालों के सही जवाब देने पर 2 बच्चों को  ₹1100 - ₹1100 का चेक प्रदान किया और बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के लिए संस्था की सरहाना की।

एएमजीआर ट्रस्ट के संस्थापक संतोष कुमार ने बताया कि हमने 150 स्कूलों में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसको हमने 6 ग्रुप में कक्षा 1 से 2, कक्षा 3 से 4, कक्षा 5 से 6 कक्षा, 7 से 8, कक्षा 9 से 10, कक्षा 11 से 12 में बांटा था।

प्रत्येक ग्रुप के लिए प्रथम पुरस्कार ₹10000 द्वितीय ₹5000 तृतीय ₹2000 स्कॉलरशिप के रूप में दिए गए, इसी के साथ साथ 10 सांत्वना पुरस्कार व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और मेडल दिए गए।

सभी बच्चों को 2 महीने की फ्री ऑनलाइन क्लास भी  कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप के पैसे बच्चों के स्कूल में जमा कराए जाएंगे ताकि शिक्षा में कुछ मदद की जा सके। इस अवसर पर बच्चों के साथ उनके परिजन और स्कूलों से अध्यापक उपस्थित रहे।